Monday, August 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा को 2047 तक कोई हिला नहीं पाएगा : केशव प्रसाद मौर्य

भाजपा को 2047 तक कोई हिला नहीं पाएगा : केशव प्रसाद मौर्य

  • पूरे जोश व उत्साह के साथ 2027 के लिए लग जाएं कार्यकर्ता

 

प्रयागराज। भाजपा को 2047 तक भाजपा को कोई हिला नहीं पाएगा। कार्यकर्ता पूरे जोश व उत्साह से 2027 के लिए लग जाएं। प्रयागराज के कार्यकर्ता संगठन को और सशक्त बनाएंगे ऐसा विश्वास है। यह बात सोमवार को प्रयागराज पहुंचने के बाद चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से बैठक में उप्र के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कही।

उन्होंने उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी व पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई देते हुए कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता भी संगठन के शीर्ष पद पर पहुंच सकता है ये भाजपा में ही संभव है। उन्होंने कहा कि नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन लंबा संगठनात्मक अनुभव रखते हैं व जमीन से जुड़े नेता माने जाते हैं। उनकी कार्यशैली ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का ध्यान खींचा और आज वे पार्टी के सर्वोच्च संगठनात्मक पद पर आसीन है। भाजपा में कार्यकर्ता के काम को सम्मान मिलता है। नितिन नबीन ने एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। वे एक युवा और परिश्रमी नेता हैं, जिनके पास संगठन का अच्छा-खासा अनुभव है। बिहार में विधायक और मंत्री के रूप में उनका कार्य बहुत प्रभावी रहा है, साथ ही जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्होंने पूरे समर्पण भाव से काम किया है। वे अपने विनम्र स्वभाव के साथ जमीन पर काम करने के लिए जाने जाते हैं। इस दौरान महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, निर्मला पासवान, महापौर गणेश केसरवानी, काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, कविता पटेल, राजेंद्र मिश्र, अमरनाथ मौर्य, मुरारी लाल अग्रवाल, शशि वार्ष्णेय, कुंज बिहारी मिश्रा, मनोज कुशवाहा आदि नदी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एसआईआर के पश्चात मैपिंग पर विशेष ध्यान दें कार्यकर्ता

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि कार्यकर्ता एसआईआर के पश्चात मैपिंग पर विशेष ध्यान दें। महानगर, गंगापार व यमुनापार में इस विषय पर खास ध्यान देने की आवश्यकता है। मतदान केंद्र सही जगह पर हैं या नहीं, किस मतदाता का फार्म वापस आया है कौन किस जगह शिफ्ट हुआ है आदि विषयों पर सघन परिश्रम करने की जरूरत है। मतदाता सूची सही होगी तो 2027 में विजय सुनिश्चित है।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, निर्मला पासवान, महापौर गणेश केसरवानी, काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, कविता पटेल, राजेंद्र मिश्र, अमरनाथ मौर्य, मुरारी लाल अग्रवाल, शशि वार्ष्णेय, कुंज बिहारी मिश्रा, मनोज कुशवाहा, किरण जायसवाल, विजय श्रीवास्तव, प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, विजय पटेल, आदि नदी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments