Thursday, June 25, 2026
Homeदेशमरीजों को बाहर की दवाएं लिखने वाले डॉक्टरों को एसआईसी ने लगाई...

मरीजों को बाहर की दवाएं लिखने वाले डॉक्टरों को एसआईसी ने लगाई फटकार

मुरादाबाद,। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला संयुक्त चिकित्सालय मुरादाबाद (जिला अस्पताल) में मरीजों को पर्चे पर बाहर की दवाएं लिखने वाले डॉक्टरों को एसआईसी ने फटकार लगाई है। सभी विभागों के प्रमुख डॉक्टरों को सख्त हिदायत दी गई है कि जूनियर डॉक्टरों को नियमों की जानकारी दें। जूनियर डॉक्टरों के नए बैच की काउंसिलिंग की गई है। अस्पताल प्रशासन ने साफ कहा है कि यदि बाहर की दवा लिखी तो डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

एसआईसी डॉ. संगीता गुप्ता ने शुक्रवार को अस्पताल के मेडिसिन विभाग, ईएनटी विभाग, नेत्र विभाग के डॉक्टरों से पूछताछ की। पर्चे पर ऐसी दवाएं लिखने के लिए भी मना किया जो प्राइवेट कंपनी की हैं और अस्पताल में उपलब्ध ही नहीं हैं। कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उन्होंने विभाग के सीनियर डॉक्टरों की जिम्मेदारी तय की गई कि मरीजों को बाहर की दवा न लिखी जाए।

एसआईसी डॉ. संगीता गुप्ता ने बताया कि डॉक्टरों को नोटिस जारी किया गया है। अब ऐसा मामला संज्ञान में आया तो कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments