Thursday, June 18, 2026
Homeदेशमहंगाई के विरोध में व्यापारी एकता परिषद ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति काे...

महंगाई के विरोध में व्यापारी एकता परिषद ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति काे संबाेधित ज्ञापन भेजा

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनाैर जनपद में व्यापारी एकता परिषद ने देश में लगातार बढ़ रही महंगाई, गैस, बिजली एवं पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि को लेकर राष्ट्रपति काे संबाेधित ज्ञापन साेमवार काे जिलाधिकारी काे साैंपा गया। व्यापारी परिषद ने बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने की मांग करते हुए कहा कि महंगाई का सबसे अधिक असर व्यापारी वर्ग, विशेषकर छोटे एवं मध्यम व्यापारियों पर पड़ रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष राहुल वर्मा के नेतृत्व में भेजे गए ज्ञापन में कहा गया कि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले व्यापारी पहले से ही आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। हाल ही में कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दामों में लगभग 52 प्रतिशत तथा बिजली दरों में फ्यूल अधिभार के रुप में करीब 10 प्रतिशत की बिल में वृद्धि किए जाने से व्यापार संचालन की लागत में भारी बढ़ोतरी हुई है।

ज्ञापन में कहा गया कि लगातार बढ़ती कीमतों के कारण छोटे एवं मध्यम व्यापारियों के सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है और उन्हें अपने प्रतिष्ठानों के संचालन में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारी एकता परिषद ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप कर बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है, ताकि व्यापारी समाज को राहत मिल सके।

परिषद ने उम्मीद जताई कि सरकार व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कदम उठाएगी और बढ़ती महंगाई से राहत दिलाने का प्रयास करेगी।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष शमशाद अंसारी, प्रदेश महामंत्री देवेश चौधरी, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ नईम अहमद, मंडल प्रभारी मोहम्मद काशिफ, विजय मोहन गुप्ता, हितेंद्र खरबंदा, चरण सिंह, आशीष गुप्ता, नमन उपाध्याय, विशाल चौधरी, सुरेंद्र शर्मा, जुनैद अंसारी, प्रशांत चौधरी आदि मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments