Thursday, June 18, 2026
Homeदेशमहाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 10 उम्मीदवारों...

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 10 उम्मीदवारों की सूची

नई दिल्ली। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार देर शाम महाराष्ट्र विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव और उपचुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में दस उमीदवारों के नाम शामिल है।

रविवार को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगा दी है। भाजपा ने वर्धा-चंद्रपुर-गढ़चिरौली स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र से उद्योगपति अरुण लखाणी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि भंडारा-गोंदिया निर्वाचन क्षेत्र से अविनाश ब्राह्मणकर को मैदान में उतारा गया है।

इसके अलावा पार्टी ने अमरावती से प्रवीण पोटे पाटिल, सांगली-सातारा से धैर्यशील कदम, सोलापुर से राजेंद्र राऊत और अहिल्यानगर से प्राजक्त तनपुरे, छत्रपति संभा जी नगर जालाना से सुहास सिरसाट, नांदेड़ से अमर राजुकर, जलगांव से नंदकिशोर महाजन और धारा शिव लातूर बीड से बसवराज पाटिल को उम्मीदवारों बनाया है। इसी के साथ महाराष्ट्र विधान परिषद उप चुनाव के लिए नागपुर से डॉ राजीव पोतदार को उम्मीदवार बनाया है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीटों के लिए चुनाव 18 जून को होने हैं। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 01 जून, जांच 02 जून, नाम वापसी की अंतिम तिथि 04 जून और मतगणना 22 जून को होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments