Wednesday, August 5, 2026
Homeदेशमहोबा पुलिस ने खोज निकाले खोए 151 मोबाइल फोन

महोबा पुलिस ने खोज निकाले खोए 151 मोबाइल फोन

महोबा। पुलिस पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के नेतृत्व में चलाए गए ऑपरेशन रिंग रिटर्न अभियान के तहत महोबा पुलिस ने 151 गुम या खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर मंगलवार को उनके असली मालिकों को वापस कर दिए। मोबाइल पाकर उनके मालिकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये है।

एसपी शशांक सिंह ने बताया कि अभियान ऑपरेशन रिंग रिटर्न के तहत जनपदीय सर्विलांस सेल, साइबर थाना और सभी थानों पर बनी साइबर हेल्प डेस्क ने मिलकर काम किया। सीईआईआर पोर्टल पर मिली ट्रेसेबिलिटी रिपोर्ट, पीड़ितों की शिकायतों और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर टीमों ने लगातार निगरानी की। इसी टीम वर्क और अथक मेहनत का नतीजा है कि अलग-अलग जगहों से 151 मोबाइल बरामद कर लिए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रूपये है।

पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को विधिवत सुपुर्द किए गए। लंबे समय बाद अपना फोन वापस पाकर लोगों की आंखें भर आईं। कई लोगों ने मंच से ही महोबा पुलिस का धन्यवाद किया। उनका कहना था कि यह अभियान पुलिस की संवेदनशीलता, तकनीकी दक्षता और जनसेवा के प्रति समर्पण का बड़ा उदाहरण है।

एसपी शशांक सिंह ने कहा कि इस पूरी उपलब्धि का श्रेय सर्विलांस सेल, साइबर थाना और सभी थाना प्रभारियों व साइबर हेल्प डेस्क की समन्वित मेहनत को जाता है। एसपी ने उत्साह बढ़ाने के लिए एसपी ने बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को दस हजार रुपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments