Friday, June 19, 2026
Homeदेशमाँ कामाख्या धाम पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

माँ कामाख्या धाम पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम नगरी अयाेध्या पहुंचे हैं। सबसे पहले शुक्रवार को वह रुदौली विधानसभा के माँ कामाख्या धाम पहुंचे। मुख्यमंत्री हेलीपैड से माँ कामाख्या मंदिर गए। मंदिर में पूजा अर्चना किया। रुदौली विधानसभा व मां कामाख्या धाम नगर पंचायत को सौगात देंगे। आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। झलकारी बाई की मूर्ति का अनावरण करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी रुदौली विधानसभा के मां कामाख्या धाम हेलीपैड पहुंचने के बाद कामाख्या मंदिर में दर्शन पूजन का कार्यक्रम है। वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। रुदौली विधानसभा के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। दोपहर 12:05 बजे पर रुदौली से गोंडा के लिए रवाना होंगे।

12:25 बजे आयुक्त सभागार गोंडा में देवीपाटन और बस्ती मंडल के लोक निर्माण विभाग के पुराने कार्यों की समीक्षा, नए कार्यों की कार्ययोजना के संबंध में बैठक करेंगे। अपराह्न 2:40 बजे गोंडा से अयोध्या के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री 2:55 बजे अयोध्या के राम कथा पार्क हेलीपैड पहुंचेंगे। अपराह्न 3:00 बजे हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन करेंगे। हनुमानगढ़ी के बाद राम मंदिर परिसर पहुंचेंगे। राम लला का दशर्न पूजन करेंगे। अपराह्न 3:30 बजे कार्यक्रम स्थल ऋषभदेव दिगंबर जैन मंदिर पहुंचेंगे। इसके बाद अपराह्न 4:20 बजे मणिराम दास छावनी पहुंचेंगे। राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।

5:10 बजे रामायण वैक्स म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री याेगी शाम काे 6:00 बजे राम कथा पार्क हेलीपैड से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। करीब 7:30 घंटा अयोध्या और गोंडा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments