Wednesday, October 21, 2026
Homeदेशमां व भाई के सामने बालिका को मुंह में दबा कर ले...

मां व भाई के सामने बालिका को मुंह में दबा कर ले गया गुलदार, दर्दनाक मौत

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के थाना नहटौर क्षेत्र के गांव में आज रविवार सुबह लगभग 10 बजे गुलदार के हमले से 10 वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत हो गई। बालिका अपनी मां और भाई के साथ खेत से घर लौट रही थी, तभी झाड़ियों में छिपे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया और मां तथा भाई के सामने ही गर्दन से दबोचकर जंगल की ओर खींच ले गया।

यह मामला जनपद बिजनौर के थाना नहटौर क्षेत्र के गांव मुकर्रमपुर निवासी अतुल कुमार का परिवार गन्ने की बुआई के लिए खेत पर गया था। रविवार सुबह करीब 10 बजे अतुल की पत्नी पिंकी अपनी बेटी अदिति (10) और बेटे आदित्य के साथ खेत से काम निपटाकर वापिस घर लौट रही थीं। रास्ते में झाड़ियों में छिपे गुलदार ने अचानक अदिति पर हमला कर दिया। मां और भाई के सामने ही गुलदार बच्ची को गर्दन से दबोचकर जंगल की ओर खींच ले गया। मां के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके की ओर दौड़े।

ग्रामीणों के पहुंचने और शोर मचाने पर गुलदार बच्ची को करीब 200 मीटर दूर लहूलुहान हालत में छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। परिजन अदिति को तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक अदिति चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी और गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा थी। उसकी मौत से परिवार, स्कूल के शिक्षकों और सहपाठियों में शोक की लहर है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह ने बताया कि टीम को मौके पर भेजा जा रहा है। क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी और आगे की कार्रवाई उच्चाधिकारियों के निर्देश पर की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments