Tuesday, June 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमायावती ने छात्र की हत्या के मामले में की उच्च स्तरीय जांच...

मायावती ने छात्र की हत्या के मामले में की उच्च स्तरीय जांच की मांग

नोएडा। थाना जेवर क्षेत्र के गांव बनवरीबास निवासी 15 वर्षीय गोपाल शर्मा की हत्या का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अब इस मामले का संज्ञान लेते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। शुक्रवार को उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर छात्र की मौत पर संवेदना प्रकट करते हुए इसे दुखद घटना बताया है। उन्होंने दोषियों को सख्त सजा दिए जाने और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
उल्लेखनीय है कि गांव बनवारी बांस निवासी रवि भूषण उर्फ बंटी का 15 वर्षीय बेटा गोपाल 21 मई को घर के बाहर से संदिग्ध परिस्थिति में गायब हो गया था। 22 मई की रात को 11 बजे उसका शव बगल के गांव रोही के खाली मकान में पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम में छात्र की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके थे और बिसरा जांच के लिए लैब में भेजा गया था। घटना के बाद पुलिस ने 27 मई को इसका खुलासा किया था और मुठभेड़ के बाद तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया था। वहीं, परिजन पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments