Friday, June 19, 2026
Homeदेशमुख्यमंत्री अभ्युदय योजना कोचिंग के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह ,700 से...

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना कोचिंग के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह ,700 से अधिक आवेदन

नोएडा मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत संचालित होने वाली निशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस वर्ष जिले में चार केंद्रों पर शुरू होने वाली कक्षाओं के लिए अब तक 700 से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस बार पंचशील बालक इंटर कॉलेज और गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय को भी कोचिंग केंद्र के रूप में शामिल किया गया है। योजना के तहत यूपीएससी, यूपीपीसीएस, नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क कराई जाएगी। सबसे अधिक आवेदन मिहिर भोज इंटर कॉलेज में यूपीएससी, नीट और जेईई की कक्षाओं के लिए करीब 300 आवेदन प्राप्त हुए हैं। डॉ. भीमराव आंबेडकर लाइब्रेरी में संचालित होने वाली विशेष यूपीएससी कक्षाओं के लिए 195 आवेदन आए हैं। साथ ही पंचशील बालक इंटर कॉलेज और गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के लिए भी 230 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।

जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों के चयन के लिए 1 से 7 जुलाई के बीच प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा परिणाम 11 जुलाई को घोषित होंगी। चयनित विद्यार्थियों की कक्षाएं 15 जुलाई से शुरू की जाएंगी। कक्षाओं में विषय विशेषज्ञों की ओर से पाठ्यक्रम आधारित अध्ययन के साथ उत्तर लेखन, समय प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास और साक्षात्कार की तैयारी भी कराई जाएगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि योजना को लेकर युवाओं का रुझान लगातार बढ़ रहा है। पिछले तीन वर्षों में योजना से जुड़े 30 से अधिक अभ्यर्थी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments