Thursday, June 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री के 30 मई काे बिजनौर प्रस्तावित दौरे की तैयारी में जुटा...

मुख्यमंत्री के 30 मई काे बिजनौर प्रस्तावित दौरे की तैयारी में जुटा जिला प्रशासन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ का 30 मई काे बिजनाैर जनपद दाैरा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के दाैरे की तैयारियाें काे लेकर जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में साेमवार काे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर चर्चा की गयी। मुख्यमंत्री योगी विकास खंड अफजलगढ़ के ग्राम आलमपुर गांवड़ी क्षेत्र का भ्रमण करेंगे।
बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ करें तथा सौंपे गए कार्यों की प्रगति से समय-समय पर अवगत कराते रहें।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र, स्वीकृत पत्र आदि उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्हें सुव्यवस्थित रूप से स्टेज पर लाने की योजना बना ली जाए। जिन योजनाओं एवं परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा, उनकी सूची विभागवार एवं पूर्ण विवरण के साथ तैयार करना सुनिश्चित करें। ताकि कार्यक्रम के दाैरान कोई असुविधा न होने पाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल का नियमित निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, स्वास्थ्य सेवाएं एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक के दौरान हेलीकॉप्टर लैंडिंग, सभा स्थल, प्रेस गैलरी व पार्किंग आदि स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था साहित सभी व्यवस्थाओं को पूर्ण मानक के आधार पर तैयार करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments