Tuesday, September 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री ने फोरेस्ट स्पोर्टस मीट के विजेताओं को बधाई दी

मुख्यमंत्री ने फोरेस्ट स्पोर्टस मीट के विजेताओं को बधाई दी

शिमला, 14 सितंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला जिले के रामपुर में आयोजित हिमाचल प्रदेश वन विभाग की 27वीं वार्षिक खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता के विजेताओं, प्रतिभागियों और आयोजकों को बधाई दी है। 11 से 13 सितम्बर तक आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में राज्य के एक हजार से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।

विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने उनके समर्पण, कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वस्थता और मानसिक संतुलन को बढ़ावा देते हैं बल्कि टीम एकता, नेतृत्व, दृढ़ संकल्प और प्रतिस्पर्धा की स्वस्थ भावनाओं जैसे गुणों का भी विकास करते हैं।

सुक्खू ने कहा कि वन विभाग राज्य की समृद्ध वन संपदा की रक्षा और संरक्षण तथा राज्य के पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। वन एवं जैव विविधता संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के स्थायी प्रबंधन में वन विभाग के कर्मियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। विभागीय कर्मियों के लिए आयोजित किए जाने वाले खेल आयोजनों से वे शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं और उनमें एकता और भाईचारे की भावना सुदृढ़ होती है।

इस प्रतियोगिता में हमीरपुर वन सर्कल को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया जबकि रामपुर वन सर्कल दूसरे स्थान पर रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments