Friday, August 7, 2026
Homeदेशमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवीपाटन मंदिर में किया दर्शन पूजन, गौवंशों को...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवीपाटन मंदिर में किया दर्शन पूजन, गौवंशों को खिलाया हरा चारा

बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को देवीपाटन मंदिर गर्भगृह में माता पाटेश्वरी का दर्शन-पूजन किया और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री मंदिर परिसर स्थित गौशाला में पहुंचे, जहां उन्होंने गौवंशों को हरा चारा और गुड़ खिलाया तथा उन्हें दुलार किया। इस दौरान मंदिर भ्रमण के समय देवीपाटन पीठाधीश्वर मिथलेश नाथ योगी महाराज उनके साथ मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को बलरामपुर पहुंचे थे। उन्होंने बलरामपुर में निर्माणाधीन मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय एवं मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इसके बाद उन्होंने देवीपाटन मंदिर पहुंच में रात्रि विश्राम किया।

गुरुवार सुबह मां पाटेश्वरी जी के दर्शन पूजन उपरांत लगभग 9:35 बजे मुख्यमंत्री का काफिला देवीपाटन मंदिर से आदिशक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल, भवानीपुर के हेलीपैड पहुंचा, जहां से वह अयोध्या के लिए रवाना हो गए।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने 19 मार्च से शुरू होने वाले देवीपाटन राजकीय मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो रही है। नवरात्रि मेले के दौरान देवीपाटन शक्तिपीठ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन, पेयजल, स्वच्छता, निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि नवरात्रि के अवसर पर मंदिरों और धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए तथा आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त स्वच्छताकर्मियों की तैनाती की जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments