Saturday, August 8, 2026
Homeदेशमुख्यमंत्री योगी का सपा पर प्रहार, बाेले- 'राम भक्तों पर गोली चलवाने...

मुख्यमंत्री योगी का सपा पर प्रहार, बाेले- ‘राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले आज आस्था की दुहाई दे रहे’

मुख्यमंत्री ने रामपुर में 690 करोड़ की 102 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

रामपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को रामपुर में 690 करोड़ रुपये की 102 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किया। यह परियोजनाएं मुख्य रूप से मिलक और बिलासपुर विधानसभा क्षेत्रों की हैं। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सपा नेताओं पर सीधे हमला बोलते हुए कहा कि राम भक्ताें पर गाेली चलाने वाले आज बड़े आस्थावान बन रहे हैं। ऐसे लाेगाें काे शर्म आनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले विकास कुछ परिवारों तक सीमित था, लेकिन डबल इंजन की भाजपा सरकार बिना भेदभाव सभी वर्गों के लोगों को विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाती है। विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास के अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रामपुर की यह धरती भगवान महाकालेश्वर महादेव, ओम नागेश्वर महादेव, कोसी मंदिर और मां बाला सुंदरी जैसे आस्था केंद्रों से समृद्ध है। आज करीब 690 करोड़ रुपये की लागत वाली 102 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। इन परियोजनाओं से मिलक और बिलासपुर विधानसभा क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और क्षेत्र का विकास होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले का रामपुर और आज का रामपुर, दोनों की तस्वीर जनता के सामने है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय था जब रामपुर के गरीब वाल्मीकि समाज की जमीनों पर कब्जे किए जाते थे लेकिन जब सत्ता जनता के हितों के खिलाफ काम करती है तो जनता उसे सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा देती है। रामपुर से जो संदेश निकला, वह पूरे उत्तर प्रदेश में पहुंचा और समाजवादी पार्टी की निरंकुशता पर जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से अंकुश लगाया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश देश की सबसे तेज गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में पहचान बना चुका है। प्रदेश सबसे अधिक रोजगार देने, किसानों को सबसे अधिक अनुदान देने, युवाओं के लिए रोजगार सृजित करने, खाद्यान्न, दुग्ध, चीनी और एथेनॉल उत्पादन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश लगभग हर पैमाने पर सबसे निचले पायदान पर होता था,लेकिन आज अधिकांश क्षेत्रों में पहले या दूसरे स्थान पर है।

एक सैफई परिवार और दूसरा रामपुर के एक परिवार का हुआ विकास

मुख्यमंत्री ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा सपा सरकार के समय केवल दो परिवारों का विकास होता था-इनमें एक था सैफई परिवार और दूसरा रामपुर का एक परिवार। वर्ष 2017 से पहले प्रदेश की विरासत का अपमान किया जाता था और समाजवादी पार्टी ने बहन-बेटियों की सुरक्षा के साथ भी समझौता किया। उस समय कांवड़ यात्रा तक को निकलने नहीं देने की बातें होती थीं। समाजवादी पार्टी की सरकार ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन पर भी रोक लगाई थी। योगी ने कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है, निवेश बढ़ा है, रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं और विकास का लाभ बिना भेदभाव हर वर्ग तक पहुंचाया जा रहा है। जहां डिग्री कॉलेज, पॉलिटेक्निक और आईटीआई की आवश्यकता है, वहां नए संस्थान खोले जा रहे हैं। वहीं पुराने विद्यालयों को प्रोजेक्ट अलंकार तथा बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों को ऑपरेशन कायाकल्प के माध्यम से आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। उ गा।

मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड उपलब्ध

मुख्यमंत्री योगी ने जनसभा में सीधा संवाद करते हुए प्रदेश और केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का विस्तार से जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार बिना किसी भेदभाव के गरीबों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि इसका सबसे बड़ा श्रेय प्रदेश की जनता को जाता है, जिसने विकास के लिए जनप्रतिनिधियों को चुना। उन्होंने कहा कि आपने अच्छे जनप्रतिनिधि और अच्छे विधायक चुने हैं, इसलिए विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं और लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंच रहा है। प्रदेश में बेहतर सड़कें, पुल, आधारभूत ढांचा और जनसुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है।

इस अवसर पर मंच पर उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री व रामपुर के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह, कृषि शिक्षा मंत्री बलदेव सिंह औलख, सदर विधायक आकाश सक्सेना विधान परिषद सदस्य डॉ जयपाल सिंह व्यस्त, डॉ हरि सिंह ढिल्लो, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, जिला संगठन प्रभारी राजा वर्मा, पिछडा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल, भाजपा रामपुर जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, जिला महामंत्री अर्जुन रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments