Wednesday, June 17, 2026
Homeदेशमुख्यमंत्री योगी ने दिवंगत विधायक प्रो. डॉ. श्याम बिहारी लाल को दी...

मुख्यमंत्री योगी ने दिवंगत विधायक प्रो. डॉ. श्याम बिहारी लाल को दी श्रद्धांजलि

बरेली। उत्तर प्रदेश के फरीदपुर से भाजपा विधायक प्रो. डॉ. श्याम बिहारी लाल के आकस्मिक निधन पर शनिवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके बरेली जनपद स्थित आवास शक्ति नगर कॉलोनी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने दिवंगत विधायक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने विधायक की पत्नी, बेटियों और बेटे को ढांढस बंधाया।

वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने बताया कि मुख्यमंत्री करीब 15 मिनट तक आवास पर रहे और इस दौरान दिवंगत विधायक के सामाजिक व राजनीतिक योगदान को याद किया।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को प्रो. डॉ. श्याम बिहारी लाल सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की बैठक में शामिल होने आए थे। बैठक के बाद भोजन के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। चिकित्सकों ने हृदयाघात को निधन का कारण बताया।

शनिवार को अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग उनके आवास पहुंचे। दोपहर करीब 12 बजे वहां से अंतिम यात्रा निकाली गई। फरीदपुर के स्टेशन रोड स्थित श्मशान भूमि पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के तहत आवास से श्मशान भूमि तक भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात रही।

श्रद्धांजलि देने वालों में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, ब्रज क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्गविजय सिंह शाक्य, मेयर उमेश गौतम सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दाैरान शहर में यातायात व्यवस्था में भी अस्थायी बदलाव किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments