Friday, June 19, 2026
Homeदेशमुठभेड़ में तीन पशु तस्कर गिरफ्तार, चार पशु को कराया गया मुक्त

मुठभेड़ में तीन पशु तस्कर गिरफ्तार, चार पशु को कराया गया मुक्त

देवरिया। उत्तर प्रदेश में जनपद देवरिया के थाना भाटपार रानी एवं बनकटा पुलिस की संयुक्त टीम ने पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन पशु तस्कर को गिरफ्तार किया हैं। इनमें एक पशु तस्कर घायल हुआ है। इस दौरान एक पिकअप वाहन, अवैध शस्त्र बरामद हुआ हैं। चार गौवंश को मुक्त कराया है।

थानाध्यक्ष भाटपार रानी अभिषेक कुमार राय ने बताया कि देर रात वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान सूचना मिली बनकटा–अमेठीया मार्ग पर ऐंठी के पास एक पिकअप वाहन में गौवंशीय पशुओं की तस्करी की जा रही है।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पिकअप वाहन को रोककर

तलाशी लेने पर उसमें चार गौवंशीय पशु बरामद किया । पुलिस ने बिहार जिले के सिवान निवासी अरविन्द पासवान उर्फ टेनी और अफरोज आलम उर्फ सुड्डू को गिरफ्तार कर लिया।

इसी दौरान एक अन्य अभियुक्त पुलिस को देखकर भागने लगा और गिरफ्तारी से बचने के प्रयास में उसने पुलिस टीम पर फायर किया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जो अभियुक्त के पैर में जा लगी। वह घायल होकर गिर पड़ा। घायल अभियुक्त को मौके पर ही गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा।। उसने अपना नाम बिहार खगौरा निवासी छोटे अली उर्फ कमरे आलम बताया। अभियुक्त के कब्जे से देशी तमंचा मय जिंदा कारतूस एवं एक खोखा कारतूस बरामद किया हैं। पुलिस ने सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बरामद पशुओं को सुरक्षित स्थान पर भेजते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments