
साजिद फरीदी/युरेशिया
फलावदा: नगर के भूला शमशान रोड स्थित कान्हा गौशाला में सोमवार को व्यापारियों द्वारा #गौ माता राष्ट्र माता# के तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सर्वप्रथम गोवंशों को बीमारी से बचाव के लिए पंडित अभिनंदन द्वारा हवन व पूजाअर्चना की गई। तथा गौशाला में सभी हर एक गोवंशों को फूल माला तिलक लगाकर पूजन करते हुए गुड़, चना,फल, मेवे और हलवे पुरी से भोजन कराया गया। संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष अश्वनी बिश्नोई ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी हिंदू भाई गोवंशौ को सड़कों एवं जंगलों में ना छोड़े ये गाय हमारी माता है बल्कि उनकी रक्षा करें और सड़कों पर एवं जंगलों में घूम रही निराश्रित गोवंशों को गौशाला में पहुंचाने में सहयोग करें क्योंकि हिंदू धर्म में गौ माता प्राचीन समय से ही पूजनीय रही है इसलिए जात-पात के भेदभाव को भूलाकर हमें इनकी रक्षा करनी चाहिए ।गाय हमारी माता है हम मुख्यमंत्री आदित्यनाथ जी से मांग करते हैं कि अब समय आ गया है गाय माता को राष्ट्र माता का दर्जा मिलना चाहिए अब तो हमारे देश के साधु संत भी गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को गौशाला में गोवंशों की सेवा करने वं रक्षा करने का संकल्प दिलाया।
और सभी लोगों से आह्वान किया कि कान्हा गौशाला में गोवंशों को दान में भरपूर चारा, खल, चौकर ,बिनोले, आदि भोजन उपलब्ध कराए।और सर्दी से बचाव के लिए प्रत्येक व्यक्ति गौशाला में सभी प्रकार का दान और नगर एवं क्षेत्र के लोगों को गाय माता की सेवा व रक्षा के लिए जागरूक करें और प्रतिदिन गोवंशों की पूजा करें। इसके उपरांत व्यापारियों ने गौशाला के
गौ सेवक मोनू सैनी आदि सभी कर्मचारीयों को उपहार देकर तिलक लगाते हुए फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी लोगों को प्रसाद का वितरण कराया गया। व्यापारी नेता अश्वनी बिश्नोई के पौत्र अराधय बिश्नोई ने गौशाला में सभी गोवंशों के लिए बड़े-बड़े गर्म तिरपाल, व सभी गौवशौ के गले के रस्से,घुंघरू घंटी वाले पटटे, चौकर, गाजर के कट्टे, पांच कुंन्तल नमक, आदि सामान दान दिया है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से आचार्य बृजमोहन बिश्नोई, व्यापारी नेता अजय शर्मा, संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन के जिला महामंत्री कृष्ण गोपाल उर्फ पप्पू सैनी, मनोज जाटव, योगेंद्र कुमार, भास्कर अग्रवाल, प्रवीण प्रजापत, अनिरुद्ध बिश्नोई, मास्टर अरूण बिश्नोई, माधुरी बिश्नोई,मन्जू बिश्नोई, सभासद कुशुमलता बिश्नोई,
अर्चना रस्तोगी, सुधा अग्रवाल, रेशू अग्रवाल, अंजू रस्तोगी, निमेश रस्तोगी, सुनील गुज्जर, भारत भूषण, अभिषेक बिश्नोई, आदि साईं को लोग उपस्थित रहे।
