Tuesday, June 16, 2026
HomeUncategorizedमेरे लिए कार्यकर्ता ही सर्वोपरि, उनके लिए लड़ूंगा: पंकज चौधरी

मेरे लिए कार्यकर्ता ही सर्वोपरि, उनके लिए लड़ूंगा: पंकज चौधरी

  • भाजपा में न तो जातिवाद न परिवारवाद
    लखनऊ (एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि उनके लिए पार्टी कार्यकर्ता सर्वोपरि है। वह मेरा बल और मेरी पूंजी है। हमने अपना सभी चुनाव कार्यकर्ताओं के दम पर लड़ा है। कार्यकर्ताओं के लिए मेरे मन में बहुत आदर है। हम आप सब कार्यकर्ताओं के लिए लड़ूंगा, अड़ूगा और आपकी बात भी सुनूंगा और समाधान खोजने के सारे प्रयास करूंगा। कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग रहा है।
    केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी रविवार को डाॅ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित भाजपा के संगठन पर्व कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के वो संपर्क सूत्र हैं जो पार्टी के विचारों और नीतियों को आम जनता में पहुंचाते हैं। मेरा मूल मंत्र संगठन, संपर्क, संवाद और समन्वय है। मैं नेतृत्व का अर्थ आदेश‌ देना नहीं समन्वय करना मानता हूं। आप सबके सहयोग से हमें कंधे से कंधा मिलाकर भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से सर्वोच्च शिखर पर पहुंचाना है।
    उन्होंने उत्तर प्रदेश का पार्टी अध्यक्ष चुने जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्थन का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वह स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं कि मुझे ये महत्वपूर्ण दायित्व मिला है। इसके लिए मैं संघ परिवार का ह्रदय की गहराइयों से धन्यवाद देता हूं। पंकज चौधरी ने कहा कि हमारी पार्टी में कोई वाद नहीं चलता। भाजपा में न तो जातिवाद न परिवारवाद। यहां सामान्य कार्यकर्ता भी बड़े से बड़े दायित्व पर जा सकता है। यह भाजपा जैसी लोकतांत्रिक पार्टी में ही संभव है कि मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments