Monday, August 10, 2026
Homeदेशमोदी सरकार के 12 वर्ष: देश के कराेड़ाें लाेगाें के सपने हुए...

मोदी सरकार के 12 वर्ष: देश के कराेड़ाें लाेगाें के सपने हुए साकार, मिले ‘पक्के आवास’

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि लंबे समय तक करोड़ों गरीब परिवार ऐसे थे, जिनके लिए अपना घर एक ‘अधूरा सपना’ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सपने को सरकार की ‘प्राथमिकता’ बनाया, साथ ही गरीबों के जीवन की इस सबसे बड़ी चिंता को समझकर उसे प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से दूर करने का संकल्प लिया।

उप मुख्यमंत्री ने लिखा कि आज देशभर में 4 करोड़ से अधिक परिवारों को ‘पक्के घर’ मिल चुके हैं। इसमें उत्तर प्रदेश देश अग्रणी है। करोड़ों माताओं-बहनों, बुजुर्गों और बच्चों को सुरक्षित जीवन का नया भरोसा मिला है और ‘नए आत्मविश्वास’ के साथ आगे बढ़ने का ‘अवसर’ भी। अपना घर केवल एक पता नहीं देता, बल्कि सुरक्षा, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य का विश्वास भी देता है। जब सिर पर पक्की छत आती है, तो पीढ़ियों का भविष्य बदल जाता है।

यही मोदी सरकार के 12 वर्षों की पहचान है, जहां गरीब कल्याण धरातल पर दिखाई देता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पक्का घर गरीब के सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास का प्रतीक बन चुका है। यही बदलता भारत है, जहां सपनों को भी ‘पक्की छत’ मिलती है और भविष्य को भी। साथ ही, हर परिवार को ‘गरिमा’ के साथ जीने का अवसर भी मिला है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments