Sunday, August 9, 2026
Homeदेशमौसम खराब होने पर दिल्ली जाने वाली आठ फ्लाइटें लखनऊ डायवर्ट

मौसम खराब होने पर दिल्ली जाने वाली आठ फ्लाइटें लखनऊ डायवर्ट

लखनऊ। दिल्ली में खराब मौसम की वजह से इसका असर विमान सेवाओं में दिख रहा है। दिल्ली को जाने वाले आठ विमानों को लखनऊ एयरपोर्ट पर किया डायवर्ट किया गया है। अमौसी एयरपोर्ट प्रशाशन ने यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा और मौसम ठीक होने पर विमान को दिल्ली के लिए रवाना किया गया।

अमौसी एयरपोर्ट प्रशाशन के मुताबिक, एयर इंडिया की विमान संख्या (ए आई 2904) आंध्र प्रदेश से दिल्ली जाते समय खराब मौसम के कारण रात 12:00 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। दिल्ली में मौसम सही होने पर विमान को रात के 1:42 बजे दिल्ली के लिया रवाना किया गया।

इस विमान में कुल 156 लोग सवार रहे।

अहमदाबाद से दिल्ली जा रहे इंडिगो विमान संख्या (6ई 932) रात 12:18 बजे पर लखनऊ एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। मौसम सही होने पर विमान 1:52 पर दिल्ली के लिए रवाना हुआ, जिसमें 230 यात्री हैं। लखनऊ एयरपोर्ट पर डाइवर्ट की गई एयर इंडिया एक्सप्रेस की पटना से दिल्ली जाने वाले विमान (आई एक्स 1029) रात 12:32 बजे

दिल्ली के लिए में रात 2:30 रवाना किया, जिस विमान में 147 यात्री सवार हैं।

इसी तरह एयर इंडिया की विमान संख्या (एआई 1847)जो की उड़ीसा से दिल्ली जा रही थी रात 12:59 पर लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरा। मौसम सही होने पर रात 2:26 बजे लखनऊ से दिल्ली रवाना हुआ। इसमें 166 लोग सवार रहे।

इंडिगो की विमान संख्या (6 ई 6457) जोकि मंगलौर से दिल्ली जा रही थी, रात 1:06 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा।

यहां से विमान रात 2:32 पर दिल्ली के लिए रवाना हुआ।

एयर अस्ताना की विमान संख्या (केसी 963) कजाकिस्तान से दिल्ली जा रहा था। रात 1:12 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर डाइवर्ट किया गया। मौसम सही होने पर रात 2:52 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इसके अलावा इंडिगो का विमान (संख्या 6ई 6636) जो नासिक से दिल्ली जा रहा था। रात 1:20 बजे लखनऊ डाइवर्ट किया गया। दिल्ली का मौसम सही होने पर इसे भी 3ः20 पर दिल्ली भेजा गया। इस विमान में 197 लोग सवार थे। स्पाइसजेट का विमान एसजी 2478 पटना से दिल्ली जा रहा था। रात 1:37 बजे लखनऊ डाइवर्ट किया गया। मौसम सही होने पर विमान को दिल्ली भेजा गया, उस विमान में 84 लोग सवार थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments