बिजनौर। यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन जनपद में शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हो गई। दूसरे दिन की पहली पाली की परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों ने पेपर को आसान बताया। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था की थी।
जिला प्रशासन के अनुसार, जिले में कुल 21,060 परीक्षार्थियों ने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया। जिले में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रत्येक केंद्र पर लगभग 20 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। पूरे जिले को पांच जोन, 13 सेक्टर और 13 स्टेटिक सेक्टर में बांटा गया था। परीक्षार्थियों को गहन तलाशी के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी निगरानी रखी गई।

