Tuesday, August 11, 2026
Homeदेशयूपी पुलिस भर्ती परीक्षा : पहले दिन की प्रथम पाली की परीक्षाएं...

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा : पहले दिन की प्रथम पाली की परीक्षाएं सभी केंद्रों पर शुरू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी (सिपाही) नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के पहले दिन की प्रथम पाली की परीक्षा आज सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है। अभ्यार्थियों की सघन जांच के बाद प्रवेश दिया गया है। भर्ती बोर्ड निष्पक्ष और नकलविहिन परीक्षा कराने के लिए शासन और जिला प्रशासन के साथ पुलिस ने कड़े बंदोबस्त किये है। सॉल्वर गिरोह को पकड़ने के लिए यूपी एसटीएफ, लोकल इंटेलीजेंस और पुलिस को सक्रिय किया गया है।

भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष एसबी शिरडकर ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी (सिपाही) नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा सोमवार से प्रारंभ हो गई है। यह परीक्षा 8, 9 एवं 10 जून को प्रदेश के सभी 75 जिलों में आयोजित की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 32 हजार 679 पदों के लिए 28 लाख 86 हजार 797 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा के सफल एवं निष्पक्ष संचालन के लिए प्रदेशभर में 1,183 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। रविवार शाम से ही परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।

उन्होंने बताया कि यूपी के जौनपुर 21 केंद्रो पर कुल 56,880 अभ्यर्थी शामिल है। परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किये गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जा रही है। इसी तरह औरैया जिले में 10 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं। प्रत्येक पाली में 4368 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे। जिलाधिकारी बृजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने एक ही पहले परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण कर यहां पर सुरक्षा व्यवस्था तैनात कर दी गई थी। तीन दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा में देवरिया जिले के 12 केंद्रों पर कुल 29,952 अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे। पहले दिन दो पालियों में 9,984 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित की जाएगी। अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए निर्धारित समय के अतिरिक्त 5 मिनट अतिरिक्त भी दिए जाएंगे। तीन दिनों में कुल छह पालियों में परीक्षा संपन्न होगी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय किया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को राज्य परिवहन निगम की बसों में यात्रा के दौरान किराए में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुविधाजनक भर्ती प्रक्रिया उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। भर्ती परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के विभिन्न जनपदों में आवागमन को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जिससे उन्हें आर्थिक राहत मिल सके और परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments