युरेशिया संवाददाता
मेरठ। विश्व हिंदू महासंघ किसान मोर्चा मेरठ के जिलाध्यक्ष विकास दीप त्यागी व जिला प्रभारी गौरव त्यागी एवं सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा गोरक्ष पीठाधीश्वर परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के जन्मोत्सव का कार्यक्रम सुरजकुण्ड रोड बाबा मनोहरनाथ मंदिर के सामने किया गया। इस अवसर पर पूज्य योगी आदित्यनाथ जी की प्रतिमा पर लड्डू का भोग लगाकर उनके दीर्घायू के लिए भगवान से प्रार्थना की गई व इस अवसर पर मीठे जल (छबील) का वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम का उदघाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील शर्मा द्वारा फीताकाटर किया गया। इस दौरान उनके साथ बबलू तोमर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि बबलू यादव मेरठ मंडल प्रभारी कृष्ण कुमार गौड़, प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश अजय सिंह राघव, प्रदेश प्रभारी पश्चिम उत्तर प्रदेश कृष्ण मोहन सिंह तोमर, प्रदेश महामंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश दामोदरदास जिला सचिव गाजियाबाद उपस्थित रहे। जनपद मेरठ से विश्व हिन्दू महासभा किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिनमें सुनील ठाकुर, रचित, अनिल लोधी, विजय सैनी, सुदेश, मुकेश कुमार, रविन्द्र (सचिन ऑटोमोबाइल), टीसी गौतम, हिमानी भारद्वाज, सोनिया त्यागी, आर्दश त्यागी, संजय त्यागी महादेव, रोहित गोयल, रोहित अग्रवाल, बोबी, वेद प्रकाश अग्रवाल, सुशील लोधी, सुनील लोधी आदि मौजूद रहे।

