Thursday, August 13, 2026
Homeदेशरिश्ते हुए तार- तार: चचेरे भाई ने बहन की बनाई अश्लील वीडियो

रिश्ते हुए तार- तार: चचेरे भाई ने बहन की बनाई अश्लील वीडियो

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना बादलपुर में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 23 वर्षी बेटी की उसके भाई के बेटे ने अश्लील वीडियो बना ली, तथा उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है।

थाना बादलपुर के प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि बीती रात को एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 23 वर्षीय बेटी रोती हुई उसके पास आई। उसने अपने पिता को बताया कि उसके अभिषेक भैया ने अप्रैल महीने में उसकी एक अश्लील वीडियो बना ली। 10 दिन पहले उसने युवती के मोबाइल फोन के व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो भेजा था। उस समय उसने उसे डिलीट कर दिया। अब अभिषेक उसे उक्त वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है, तथा उसको ब्लैकमेल कर रहा है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments