लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में बुधवार को ट्रेन से कटकर दो युवतियों की मौत हो गई। इनकी पहचान करते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
थाना प्रभारी अरुण कुमार त्रिगुनायक ने बताया कि आज सुबह 11 बजे रहीमाबाद स्टेशन अधीक्षक ने सूचना दी कि डाउन बॉक्स एन के ड्राइवर ने उन्हें बताया है कि रहीमाबाद-दिलावरनगर रेलवे स्टेशन के मध्य किलोमीटर संख्या 1106/18-1106/16 पर ट्रेन से कटकर दाे युवतियाें की माैत हुई हैं।
सूचना प्राप्त होते ही थाना पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने रेलवे अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर घटनास्थल का निरीक्षण किया तो ट्रैक के पास दो युवतियों की लाश मिली। पुलिस ने इनकी पहचान रहीमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मनकौटी निवासी अशर्फी लाल की बेटी शशी (20) और बुद्धा की बेटी नीतू (20) के रूप में हुई हैं।
थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ट्रेन से कटकर युवतियों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे है। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच की जा रही है।

