Thursday, August 6, 2026
Homeदेशलखनऊ में राज्य स्तरीय बाल उत्सव में मुस्कराएगी बेटियों की प्रतिभा

लखनऊ में राज्य स्तरीय बाल उत्सव में मुस्कराएगी बेटियों की प्रतिभा

  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को राजधानी लखनऊ में आयोजित होगा राज्य स्तरीय बाल उत्सव

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आठ मार्च को राजधानी लखनऊ में आयोजित होने जा रहे राज्य स्तरीय बाल उत्सव में प्रदेश भर की बेटियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भव्य प्रदर्शन होगा। समग्र शिक्षा के अंतर्गत आयोजित इस महोत्सव में सभी जिलाें से चयनित प्रतिभागी सात मार्च को लखनऊ पहुंचेंगे और अगले दिन सांस्कृतिक, रचनात्मक एवं बौद्धिक गतिविधियों के राज्य स्तरीय मंच पर अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाएंगे।

उल्लेखनीय है कि महिला दिवस पर आयोजित यह राज्य स्तरीय बाल उत्सव ‘सशक्त बालिका-समृद्ध उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक प्रेरक पहल बनेगा और यह संदेश देगा कि मंच, मान और अवसर मिलने पर बेटियां हर क्षेत्र में उत्कृष्टता का नया मानक स्थापित कर सकती हैं।

इस संबंध में बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह का कहना है कि महिला दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय बाल उत्सव प्रदेश की बेटियों को उनकी प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के प्रदर्शन का सशक्त मंच देगा। हर बालिका को शिक्षा के साथ पहचान और अवसर दिलाना और उन्हें भविष्य की नेतृत्वकर्ता बनाना सरकार का प्रमुख उद्देश्य है।

इस बाल उत्सव में बेटियों को अपनी अभिव्यक्ति, नवाचार और नेतृत्व कौशल प्रदर्शित करने का व्यापक अवसर मिलेगा। राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को मंच, मार्गदर्शन और सम्मान प्रदान करते हुए यह आयोजन इस तथ्य को रेखांकित करेगा कि उत्तर प्रदेश की बेटियां अब हर क्षेत्र में नई पहचान गढ़ने की क्षमता रखती हैं। आयोजन के माध्यम से बालिकाओं के आत्मविश्वास और रचनात्मकता को प्रोत्साहन मिलेगा, साथ ही उन्हें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और टीम भावना के साथ सीखने का अवसर भी प्राप्त होगा। जनपद स्तर से राज्य स्तर तक की चयन प्रक्रिया से गुजरकर पहुंचने वाली प्रतिभाएं प्रदेश की विविध सांस्कृतिक धरोहर और शैक्षिक क्षमता की झलक भी प्रस्तुत करेंगी।

इस संबंध में महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश मोनिका रानी का कहना है कि राज्य स्तरीय बाल उत्सव में जनपदों से चयनित बालिकाओं को रचनात्मक, सांस्कृतिक और बौद्धिक अभिव्यक्ति का व्यापक अवसर मिलेगा। यह आयोजन बालिका प्रतिभाओं को निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें राज्य स्तर पर सम्मानित करने का अवसर है।

उत्सव में क्या होगा-प्रदेश के सभी जनपदों से चयनित प्रतिभागियों की सहभागिता-सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, कला एवं रचनात्मक प्रतियोगिताएं-बौद्धिक एवं नवाचार आधारित -बालिका प्रतिभाओं पर विशेष फोकस-राज्य स्तरीय मंच पर सम्मान व प्रमाणन-07 मार्च को प्रतिभागियों का आगमन, 8 मार्च को मुख्य आयोजन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments