Friday, June 19, 2026
Homeदेशलखनऊ में सूने मकान से लाखाें का माल चुराने वाले तीन शातिर...

लखनऊ में सूने मकान से लाखाें का माल चुराने वाले तीन शातिर चाेर गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कैसरबाग थाना क्षेत्र में बीते अप्रैल माह में एक घर में हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने रविवार को कर दिया है। पुलिस ने करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच के बाद तीन शातिर चोरों को पकड़ा है, जिनके पास से भारी मात्रा में जेवर बरामद किए गये।

अपर पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) धनंजय सिंह कुशवाहा ने कैसरबाग स्थित कार्यालय में पत्रकारवार्ता कर बताया कि मकबूलगंज के सरोजनी देवी लेन निवासी निरुपमा श्रीवास्तव ने 28 अप्रैल को तहरीर दी। पीड़ित महिला ने बताया कि 25 अप्रैल को वह गोमतीनगर गई थी। घर पूरा खाली था, उसी रात उसके घर में चोरी हो गई। 28 अप्रैल को उन्हें पड़ोसियों से चाेरी की सूचना मिली। घटना की जानकारी पर जब महिला घर पहुंचकर अलमारी चेक किया तो उसके गहने गायब थे। पुलिस ने महिला की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने अभियुक्त करन वर्मा, सुशील सोनी और मोहम्मद आजम उर्फ रानू को रोजगार भवन के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे लोग शहर में घूम-घूमकर बंद मकानों की रेकी करते थे। सुनसान एवं बंद मकानों को चिन्हित कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। अभियुक्त मोहम्मद आजम उर्फ रानू ने अपने साथियों को मकबूलगंज स्थित बंद घर की रेकी कर सूचना दी थी। गिरफ्तार अभियुक्तों में से सुशील सोनी एवं मोहम्मद आजम उर्फ रानू के विरुद्ध जनपद लखनऊ के विभिन्न थानों में चोरी एवं नकबजनी के कई अभियोग पूर्व से पंजीकृत हैं। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments