Tuesday, June 16, 2026
Homeदेशलखनऊ विश्वविद्यालय के नए कुलपति बने प्रो. जय प्रकाश सैनी

लखनऊ विश्वविद्यालय के नए कुलपति बने प्रो. जय प्रकाश सैनी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति प्रोफेसर जय प्रकाश सैनी को लखनऊ विश्वविद्यालय का नया कुलपति बनाया है।

इस संबंध में राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी एवं अपर मुख्य सचिव डॉ. सुधीर एम. बोबडे ने शनिवार को पत्र जारी किया है। उन्होंने बताया कि प्रो. जय प्रकाश सैनी को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अगले तीन वर्ष की अवधि के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है।

उल्लेखनीय है कि प्राे. जय प्रकाश ने शिक्षा, शोध और प्रशासन के क्षेत्र में उनका अनुभव अत्यंत व्यापक और बहुआयामी रहा है। उन्हें लखनऊ विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्ति किए जाने पर उनके शुभचिंतकों ने खुशी व्यक्त की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments