मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में खेले जा रहे लिटिल मास्टर कप क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन रविवार को स्काईलाइन स्पोर्ट्स मैनेजमेंट और सीसीएस क्रिकेट अकादमी के बीच 30-30 ओवर का मैच संपन्न हुआ। सीएसएस क्रिकेट अकेडमी ने 9 विकेट से जीत हासिल की।
स्काईलाइन स्पोर्ट्स मैनेजमेंट ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग चुनी। स्काईलाइन स्पोर्ट्स मेंजमेंट ने पहले बैटिंग करते हुए 25.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 99 रन बनाए। जिसमें मयंक ने 32 बॉल में 23 रन और मणि ने 61 बॉल पर 12 रन की पारी खेली। सीएसएस क्रिकेट अकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए मोनिस ने 4 विकेट ओर शुएब ख़ान ने 3 विकेट लिए।
सीएसएस क्रिकेट अकेडमी ने बल्लेबाजी करते हुए 9 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 100 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जिसमें शुएब ख़ान ने 13 बॉल में 35 रन व अर्श ने 17 बॉल पर 34 रन की पारी खेली। स्काईलाइन स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की ओर से गेंदबाजी करते हुए अनंत नारंग ने 1 विकेट लिया।
मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध निर्यातक ऋतिक सिंह शुएब ख़ान को 3 विकेट लेने व 35 रन बनाने के लिए मैन ऑफ द मैच का अवार्ड देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एमपीएस के प्रिंसीपल शक़ील सर, मिर्जा दानिश आलम,पंकज भटनागर, प्रियांशु जोशी, निज़ाम अली, रोहित, शरीफ शेख, प्रतीक्षा आदि मौजूद रहे।

