Friday, August 7, 2026
Homeदेशलेबर कैंप में लगी आग को बुझाया, कोई जनहानि नहीं

लेबर कैंप में लगी आग को बुझाया, कोई जनहानि नहीं

नोएडा। थाना बादलपुर क्षेत्र के कचैड़ा गांव में स्थित एक लेबर कैंप में बीती रात को गैस सिलेंडर के रिसाव के चलते भयंकर आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 6 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि बुधवार की देर रात को फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि थाना बादलपुर क्षेत्र के ग्राम कचैड़ा में स्थित लेबर कैंप में आग लग गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि टीन सेड में बनी एक झोपड़ी में घरेलू गैस सिलेंडर फटने से आग लगी थी, जो धीरे-धीरे फैलकर पूरे लेबर कैंप तक पहुंच गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments