Tuesday, August 4, 2026
Homeदेशविभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों ने की आत्महत्या

विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों ने की आत्महत्या

नोएडा। नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह की मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव में रहने वाले करण कुमार पुत्र विनोद कुमार मूल निवासी जनपद संभल उत्तर प्रदेश उम्र 26 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में होशियापुर गांव में रहने वाली श्रीमती बबीता देवी पत्नी पुरन मुखिया उम्र 34 वर्ष में अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना ईकोटेक- 3 क्षेत्र में रहने वाले रविंद्र सिंह पुत्र राम सिंह मूल निवासी जनपद औरैया उम्र 35 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments