Tuesday, June 16, 2026
Homeदेशविश्व साइकिल दिवस पर 108 छात्राओं को मिलीं साइकिलें, शिक्षा और पर्यावरण...

विश्व साइकिल दिवस पर 108 छात्राओं को मिलीं साइकिलें, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बरेली। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर बुधवार को बरेली जनपद में छावनी परिषद की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की 108 छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत का संदेश देना रहा।

कार्यक्रम का नेतृत्व छावनी परिषद की सीईओ डॉ. तनु जैन ने किया। उन्होंने कहा कि साइकिल केवल आने-जाने का साधन नहीं है, बल्कि यह छात्राओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साइकिल मिलने से छात्राओं को विद्यालय पहुंचने में सुविधा होगी और उनका समय व ऊर्जा दोनों बचेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “ईंधन बचाओ” और पर्यावरण संरक्षण की सोच को आगे बढ़ाने में साइकिल महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। साइकिल का अधिक उपयोग न केवल डीजल-पेट्रोल की बचत करेगा, बल्कि प्रदूषण कम करने और लोगों को स्वस्थ रखने में भी सहायक होगा।

इस पहल में रोटरी क्लब बरेली, यूनियन बैंक, चैंबर ऑफ कॉमर्स, नटराज सिनेमा और बी.एल. एग्रो समेत विभिन्न सामाजिक और व्यावसायिक संस्थाओं ने सहयोग किया। सभी संस्थाओं की सामाजिक भागीदारी की लोगों ने सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। छात्राओं ने कहा कि अब उन्हें स्कूल आने-जाने में परेशानी नहीं होगी और पढ़ाई के लिए अधिक समय मिल सकेगा।

इस मौके पर रोटरी क्लब से डॉ. मनीष, यूनियन बैंक के उप क्षेत्र प्रमुख राहुल सिंह, चैंबर ऑफ कॉमर्स के राजेश गुप्ता, नटराज सिनेमा के जिशान आलोक, विद्यालय की प्रधानाचार्य वंदना मिश्रा, छावनी परिषद की निधि पाठक, मनोज यादव, मनोज तिवारी और अमित शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीधर शुक्ला ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments