Tuesday, June 16, 2026
Homeदेशवैलेंटाइन- डे पर प्रेमी युगल ने गोली मारकर की आत्महत्या, कार में...

वैलेंटाइन- डे पर प्रेमी युगल ने गोली मारकर की आत्महत्या, कार में मिला दोनों का शव

नोएडा। वैलेंटाइन- डे के दिन थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सलारपुर गांव के पास शनिवार दोपहर को एक कार में एक प्रेमी जोड़े का शव मिला है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। किसी वजह से दोनों ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि शनिवार दोपहर को पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 107 के पास एक दिल्ली नंबर की कार में एक युवक और युवती का शव पड़ा है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो पुलिस को पता चला कि दोनों की मृत्यु हो गई है। कार में मौजूद युवक- युवती के सिर में गोली लगी थी। लड़के के हाथ में पिस्टल मिली है। कार अंदर से लॉक थी।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सुमित पुत्र राजवीर निवासी त्रिलोकपुरी दिल्ली उम्र 32 वर्ष तथा रेखा पुत्री देवचंद निवासी सलारपुर सेक्टर 101 उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम नेे निरीक्षण किया । शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस को जांच में पता चला है कि दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। पुलिस को आशंका है कि दोनों ने किसी वजह से गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। वैलेंटाइन- डे काे इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी पैदा कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments