Monday, August 10, 2026
Homeदेशशताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, संघ प्रमुख मोहन भागवत भी कर रहे थे...

शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, संघ प्रमुख मोहन भागवत भी कर रहे थे इसी ट्रेन में सफर

फिरोजाबाद,। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के पास लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस पर गुरुवार देर शाम पत्थर फेंके जाने की घटना सामने आई है। इसी ट्रेन से संघ प्रमुख मोहन भागवत भी सफर कर रहे थे। पुलिस ने देर रात तक घटनास्थल के आसपास जांच की है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल में जुटी है।

लखनऊ से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थर फेंके जाने की खबर सामने आई है। गुरुवार देर शाम मक्खनपुर और फिरोजाबाद रेलवे स्टेशनों के बीच पैमेश्वर गेट के पास कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने ट्रेन को निशाना बनाया। मामला सामने आते ही रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में खलबली मच गई। इसी ट्रेन में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी सवार थे। संघ प्रमुख कानपुर में एक समारोह में शामिल होने के बाद लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे थे। हालांकि इस घटना में संघ प्रमुख पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उन्हें या अन्य किसी यात्री को कोई चोट नहीं लगी है।

ट्रेन के टुंडला स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ निरीक्षक अवधेश गोस्वामी ने टीम के साथ कोच का निरीक्षण किया। जांच में पुष्टि हुई है कि केवल बाहरी शीशा टूटा है, सभी यात्री सुरक्षित हैं। इस घटना की जानकारी के बाद पुलिस के आलाधिकारियों, एलआईयू सहित अन्य एजेंसियों ने घटना स्थल पर सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार संघ प्रमुख मोहन भागवत E-1 कोच में सीट नंबर 39, 40 पर सवार थे।

इस सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे का कहना है ट्रेन पर पत्थर फेंके जाने की घटना सामने आई है। इस मामले में सात पुलिस टीमों का गठन किया गया है। सीसीटीवी फुटेज देखे गये है। मामले की जांच कर जो भी आरोपित होगा उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments