Tuesday, August 4, 2026
Homeदेशशादी समारोह में हर्ष फायरिंग,अधेड़ की मौत

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग,अधेड़ की मौत

लखनऊ। गोमतीनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात एक शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में एक व्यक्ति को गोली लग गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

थाना प्रभारी ब्रजेश चंद्र तिवारी ने शनिवार को बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के विराटखण्ड-एक स्थित एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान एक व्यक्ति को गोली लग गई है, जिसे उपचार के लिए मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई है।

इस सूचना पर तत्काल पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और वहां उपस्थित लोगों से पूछताछ की गई। प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ कि कपूरथला के चांदंज निवासी सुनील यादव (50) अपने रिश्तेदार के विवाह समारोह में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, परिसर विराटखण्ड-एक में सम्मिलित होने आए थे। समारोह के दौरान कथित रूप से हर्ष फायरिंग की गई, जिसमें उन्हें गोली लग गई।

घटना के उपरांत उपस्थित परिजनों एवं रिश्तेदार घायल को तत्काल उपचार के लिए मैक्स हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी ने बताया कि अब तक की जांच एवं पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि विवाह समारोह में सम्मिलित होने आए शाश्वत सिंह नाम के एक व्यक्ति ने हर्ष फायरिंग की थी। आरोपित मौके से फरार है। पुलिस उपायुक्त पूर्वी द्वारा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमों को लगाया गया है। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों की ओर से अभी तक थाना स्थानीय पर प्रार्थनापत्र नहीं प्राप्त हुआ है। प्रार्थनापत्र प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जायेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments