Tuesday, August 4, 2026
Homeदेशशॉर्ट सर्किट से हाईवे पर ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने...

शॉर्ट सर्किट से हाईवे पर ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

बरेली । उत्तर प्रदेश के बरेली में बहेड़ी नगर के नैनीताल रोड स्थित शेरगढ़ रोड तिराहे के पास शुक्रवार रात को शॉर्ट सर्किट के कारण एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही पलों में ट्रक धू-धू कर जलने लगा। गनीमत रही कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए साइड की खिड़की तोड़कर बाहर कूदकर अपनी जान बचाई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक नैनीताल रोड हाईवे से गुजर रहा था, तभी उसमें से धुआं उठता दिखाई दिया। चालक कुछ समझ पाता, उससे पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया। आशंका है कि ट्रक की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने से हादसा हुआ। चालक ने तुरंत वाहन सड़क किनारे रोका और बाहर निकल आया।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक ट्रक का अधिकांश हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो चुका था। आग लगने से हाईवे के दोनों ओर यातायात कुछ देर के लिए बाधित रहा। पुलिस ने ट्रैफिक को दूसरी लेन से डायवर्ट कर जाम खुलवाया।

फायर ब्रिगेड प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। कोतवाल पवन कुमार सिंह ने यातायात व्यवस्था सामान्य कराई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments