Friday, June 19, 2026
Home सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल से कोषाध्यक्ष को घसीट कर बाहर निकालने का वीडियो वायरल

सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल से कोषाध्यक्ष को घसीट कर बाहर निकालने का वीडियो वायरल

मेरठ। सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल में ट्रस्टियों के बीच चल रहा विवाद लगातार तूल पकड़ रहा है। अब सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने स्कूल में सरेआम की जा रही दबंगई की पोल खोली है।
सत्यकाम एजुकेशनल ट्रस्ट के ट्रस्टी व कोषाध्यक्ष अमित शर्मा का कहना है कि ब्रहस्पतिवार को वह स्कूल में गए थे। आरोप है कि इस दौरान स्कूल में मौजूद वेद इंटरनेशनल स्कूल के संचालक अजीत चौधरी ने अमित शर्मा के साथ मारपीट की। इसी के साथ बाउंसरों के साथ मिलकर अमित शर्मा को हाथ-पैरों से पकड़कर घसीटते हुए स्कूल से बाहर फेंक दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। अमित का आरोप है कि थाने में तहरीर देने के बावजूद अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। अमित शर्मा का आरोप है कि सत्यकाम एजुकेशनल ट्रस्ट से बर्खास्त किए जा चुके ट्रस्टी अनुज शर्मा की बेटी मानवी शर्मा अजीत चौधरी और स्कूल के अन्य लोगों की मदद से जबरन स्कूल पर कब्जा किए बैठी है। जबकि वर्तमान समय में उनका स्कूल से कोई संबंध नहीं है। गौरतलब है कि संस्थापक ट्रस्टी द्वारा लोहिया नगर थाने में दर्ज कराई गई धोखाधड़ी की रिपोर्ट के बाद पुलिस अनुज शर्मा को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। इसके बाद से लगातार दोनों पक्षों के बीच विवाद जारी है। जो अब सड़क पर आता दिखाई दे रहा है।

4 Attachments  •  Scanned by Gmail

ReplyReply allForward