लखनऊ । समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र चौधरी की अचानक तबीयत बिगड़ गयी। आनन फानन में उन्हें लखनऊ में हजरतगंज स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल पहुंचाया गया। उनका इलाज शुरू हो गया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव समेत पार्टी के कई नेता अस्पताल पहुंचे हैं।

