Thursday, August 6, 2026
Homeदेशसरकार की नीतियां वित्तविहीन शिक्षकों के प्रति न्यायपूर्ण नहीं : विमलेन्द्र विमल

सरकार की नीतियां वित्तविहीन शिक्षकों के प्रति न्यायपूर्ण नहीं : विमलेन्द्र विमल

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) की चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में मंगलवार को आयोजित बैठक में शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता प्रांतीय उपाध्यक्ष विमलेंद्र विमल ने कहा कि सरकार की नीतियां वित्तविहीन शिक्षकों के प्रति न्यायपूर्ण नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में वित्तविहीन शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक के रूप में कार्य नहीं दिया जा रहा है। उनके विद्यालयों को परीक्षा केंद्र भी नहीं बनाया जा रहा है।

मुख्य अतिथि एवं बरेली-मुरादाबाद क्षेत्र के चुनाव संयोजक सुरेश रस्तोगी ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों के साथ सरकार द्वारा सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। सरकार उनके वोट तो लेती है, लेकिन उनके हितों की उपेक्षा करती है।

सह चुनाव प्रभारी रणवीर यादव ने कहा कि चुनाव किसी व्यक्ति का नहीं, बल्कि संगठन का होता है। इसलिए सभी शिक्षकों को संगठन को मजबूत बनाने और अधिकृत प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।

प्रांतीय कोषाध्यक्ष महेश चंद शर्मा ने कहा कि संगठन हमेशा शिक्षकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाता रहा है।

निवर्तमान मंडल अध्यक्ष हरिशंकर भारतीय के अनुरोध पर मुरादाबाद मंडल का मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह को घोषित किया गया। इस दौरान मंडल मंत्री अरुण शर्मा, प्रांतीय मंत्री सुधीर अग्रवाल, प्रदेश मंत्री जेपी सिंह, कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश सिंह, कार्यकारिणी सदस्य नवाब हसन, मंडल संयोजक वीर सिंह सोमदेव, जिला अध्यक्ष वसीम अहमद, जिला मंत्री जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments