युरेशिया संवाददाता
सिरोही, माउंट आबू। ब्रह्माकुमारीज संस्थान, शांतिवन आबू रोड में आयोजित राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे देशभर के वरिष्ठ पत्रकारों का सिराली गांव में स्थानीय महिला पार्षद एवं उनके पति द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर सिराली पहुंचे प्रतिनिधि मंडल में ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी हरेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय सचिव अशोक सोम, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुनेंद्र त्यागी तथा रामकृष्ण रघुवंशी आदि शामिल रहे। प्रतिनिधि मंडल ने महिला पार्षद एवं उनके पति से शिष्टाचार भेंट कर गांव के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।
महिला पार्षद एवं उनके पति ने पत्रकारों को गांव का भ्रमण कराया तथा ग्रामीण विकास से जुड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने पत्रकारों के सिराली आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मीडिया समाज का दर्पण है और ग्रामीण अंचलों की समस्याओं को उजागर करने में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस दौरान पत्रकारों ने गांव की स्वच्छता, शिक्षा एवं आपसी सौहार्द की सराहना की। नेशनल कॉन्फ्रेंस में पहुंचे अन्य वरिष्ठ पत्रकारों में चौधरी हरेन्द्र सिंह, मुनेंद्र त्यागी विवेक त्यागी यूरेशिया संपादक संजय त्यागी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव अशोक सोम ने कहा कि *”मीडिया का दायित्व है कि वह शांति, सद्भाव और सकारात्मकता का संदेश फैलाए। सिराली गांव का यह आतिथ्य ग्रामीण भारत की सच्ची संस्कृति को दर्शाता है।”
माउंट आबू के पास सिराली गांव में राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन में आए 450 पत्रकारों का महिला पार्षद ने किया भव्य स्वागत
ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी सिंह व राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष*राष्ट्रीय सचिव अशोक सोम* के नेतृत्व में पत्रकारों ने गांव का भ्रमण किया राष्ट्रीय सचिव अशोक सोम* बोले – “मीडिया शांति और सद्भाव फैलाए, यही समय की मांग है”
दैनिक भास्कर मेरठ के हरेन्द्र सिंह पत्रकार अशोक सोम ने महिला पार्षद जमुना देवी व उनके पति करण सिंह राठौर से बातचीत करते हुए गांव में उनके द्वारा कराई गई विकास कार्यों के बारे में जानकारी हासिल की ।इस दौरान पत्रकार अशोक सोम ने वहां की खेती-बाड़ी व्यवसाय के बारे में भी उनसे बातचीत की और उनके उसे जीवन के बारे में भी बातचीत की जिसमें वहां पर वन्य जीवयोगी किसी भी समय छोटे बच्चोंवह गोवंश आदि के छोटे बच्चों पर हमला कर देते हैं बावजूद इसके वहां के बच्चे किस तरह से शिक्षा प्राप्त करते हैं उसे पर भी बातचीत की । वहीं उन्होंने बताया कि उनका मुख्य व्यवसाय कुछ खेती-बाड़ी के साथ दुग्ध व्यवसाय है कि वह भैंस पालम करने के बादज्योति होती है उसे ही अपनी गुजर बसर करते हैं । वहीं उन्होंने बताया कि वह जिस तरहवह एक महिला पार्षद हैं और किस तरह सेअपने पति के साथ कंधे से धंधा मिलकर गांव के विकास की योजनाओं को गांव मे साकार कर रही है ।
यूरेशिया संपादक संजय त्यागी ने पार्षद पति करण सिंह राठौर महिला पार्षद जमुना देवी से बात की तो उन्होंने बताया कि अपने गांव ने भरपूर विकास कराया तथा गांव में सभी की समस्या के लिए तत्पर रहते हैं और अपनी आजीविका के लिए खेती तथा पशुपालन का व्यवसाय करते हैं


