Friday, June 19, 2026
Homeदेशसोनभद्र में खोए हुए 336 मोबाइल बरामद, अनुमानित कीमत 65 लाख रुपये

सोनभद्र में खोए हुए 336 मोबाइल बरामद, अनुमानित कीमत 65 लाख रुपये

सोनभद्र। जनपद की सर्विलांस टीम, एसओजी व सभी थानों की संयुक्त टीम ने सीईआइआर पोर्टल के माध्यम से 12 मार्च से अब तक चोरी किये गये या खोए हुए 336 मोबाइल को बरामद कर उनके स्वामियों को वापस लौटाया है। बरामद 336 मोबाइल की अनुमानित कीमत लगभग 65 लाख रुपये बताई जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रूणवाल ने रविवार को बताया की जनपद में खोए हुए मोबाइल के खिलाफ चलाए गये इस अभियान में सर्विलांस सेल, एसओजी टीम तथा जनपद के समस्त थानों की संयुक्त टीमों द्वारा सीईआइआर पोर्टल के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण एवं सतत मॉनिटरिंग करते हुए 12 मार्च 2026 से अब तक कुल 336 खोए मोबाइल फोन बरामद किया है जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 65 लाख रूपये है। आज रविवार को सभी मोबाइल स्वामियों को बुलाया गया और उन्हें उनका फोन वापस दिया गया। अपने बहुमूल्य मोबाइल पुनः प्राप्त होने पर नागरिकों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया। यह सफलता एनसीआरपी पोर्टल पर सतत निगरानी, साइबर हेल्पलाइन 1930 पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित संज्ञान, डिजिटल साक्ष्यों के माध्यम से प्राप्त की गई है।

जनपद सोनभद्र पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments