Tuesday, October 13, 2026
Homeदेशसोनभद्र: रिहंद बांध के सात गेट खुले, करीब 94,960 क्यूसेक प्रति सेकेंड...

सोनभद्र: रिहंद बांध के सात गेट खुले, करीब 94,960 क्यूसेक प्रति सेकेंड पानी छोड़ा जा रहा

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में पिपरी स्थित रिहंद बांध में लगातार हो रही बारिश से पानी आने और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गुरुवार की सुबह तक कुल सात फाटक खोल दिए गए हैं। सभी फाटकों को 16-16 फीट खोला गया है।

सिंचाई विभाग के अनुसार गुरुवार की सुबह तक पानी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए रिंहद डैम के फाटक संख्या 04, 05, 06, 07, 08, 09 व 10 समेत कुल सात फाटकों से पानी की निकासी (डिस्चार्ज) किया जा रहा है। प्रत्येक फाटक से करीब 11 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इस तरह सात फाटकों से करीब 77 हजार क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड की निकासी हो रही है। इसके अलावा बांध की सभी छह टरबाइनों के माध्यम से करीब 17,960 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इस प्रकार फाटकों और टरबाइनों के जरिए बांध से कुल करीब 94,960 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड बाहर निकाला जा रहा है।

सिंचाई विभाग की ओर से बताया गया लगातार हो रही बारिश की वजह से बीते मंगलवार की रात पानी की आवक को देखते हुए दो और फाटक खोले गए थे। इसके बाद बुधवार को भी जलस्तर में अपेक्षित कमी नहीं आई। गुरुवार सुबह करीब 08 बजे छठवां फाटक खोला गया था। इसके बाद भी जलस्तर और पानी की आवक को देखते हुए सातवां फाटक भी खोल दिया गया।

बताया गया कि गुरुवार सुबह बांध का जलस्तर करीब 871.5 फीट दर्ज किया गया। अधिकारियों के अनुसार, बांध में पानी की आवक लगातार बनी हुई है और जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। सात फाटक खुलने से रिहंद नदी के बहाव क्षेत्र में पानी का प्रवाह बढ़ गया है, जिसके मद्देनजर संबंधित क्षेत्रों में सतर्कता बरती जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments