Thursday, June 25, 2026
Homeदेशहापुड़ में बारतियाें की बस व ट्रक में भिड़ंत, बस चालक समेत...

हापुड़ में बारतियाें की बस व ट्रक में भिड़ंत, बस चालक समेत छह की माैत

हापुड़। उत्तर प्रदेश में हापुड़ जिले के धौलाना थाना क्षेत्र में स्थित धौलाना-गुलावठी मार्ग पर रविवार देर रात बारतियों की बस और ट्रक की टक्कर में छह बारतियों की मौत हो गई और छह लोग घायल है। घटना के बाद जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया गाजियाबाद के डासना के रहने वाले इकराम कुरैशी के पुत्र की बारात रात करीब डेढ़ बजे गुलावठी से लौट रही थी। धौलाना थाना क्षेत्र में धौलाना-गुलावठी मार्ग पर बस और ट्रक से टक्कर हो गई। घटना के बाद चीख—पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। उन्हाेंने बताया कि इस हादसे में सोनू, यूसुफ, अख्तर, यूनुस, मुन्ना और बस चालक अशोक की मौत हो गई। चालक को मिलाकर कुल 12 लोग सवार थे। घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय, एसपी और सीएमओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद में अधिकारियाें ने अस्पताल में पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया। डीएम ने सीएमओ को घायलों का बेहतर इलाज के लिए आवश्यक निर्देश दिए है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments