Thursday, June 18, 2026
Homeदेशजंगल में चारा लेने गई दो महिलाओं पर गुलदार ने किया हमला

जंगल में चारा लेने गई दो महिलाओं पर गुलदार ने किया हमला

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर में नहटौर में शनिवार सुबह एक गुलदार ने जंगल में चारा लेने गईं दो महिलाओं पर हमला कर दिया। हमले में घायल दोनों महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

नहटौर के महमूदपुर बुजुर्ग गांव में आज सुबह करीब 10 बजे नीता पत्नी टीकम सिंह और नाजमा पत्नी खुर्शीद जंगल में चारा लेने गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे गुलदार ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमले के बाद दोनों घायल महिलाओं को तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। आसपास के गावों में घटना के बाद से दहशत का माहौल बना हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

वन विभाग के डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए जंगल में पिंजरा लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments