Sunday, October 11, 2026
Homeदेश70  लाख के बिल पर ‘एक लाख का खेलजेई रिश्वत लेते रंगे...

70  लाख के बिल पर ‘एक लाख का खेलजेई रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्ता

मीरजापुर, भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में मीरजापुर में एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को छोटा सखौरा स्थित बाणसागर कॉलोनी में छापा मारकर सिंचाई विभाग के अवर अभियंता (जेई) को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया।आरोपी जेई मुसाफिर सिंह यादव, जो चंली जिले के सकलडीहा थाना क्षेत्र के नई बाजार का निवासी है, बाणसागर परियोजना खंड-पांच में तैनात था। उसने प्रयागराज के मेजा निवासी ठेकेदार दीपक कुमार से करीब 70 लाख रुपये का बिल पास कराने के एवज में एक लाख रुपये की मांग की थी।ठेकेदार ने 23 मार्च को एंटी करप्शन टीम से शिकायत की। इसके बाद टीम ने जाल बिछाया। बुधवार दोपहर करीब एक बजे जैसे ही ठेकेदार ने जेई के आवास पर केमिकल लगे नोट सौंपे, टीम ने मौके पर ही उसे धर दबोचा।
एंटी करप्शन टीम के प्रभारी अनिल कुमार चौरसिया ने गुरुवार को बताया कि आरोपी के खिलाफ देहात कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। मामला बड़े भुगतान के बदले रिश्वत मांगने से जुड़ा है, जिसकी जांच आगे भी जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments