Thursday, October 15, 2026
Homeदेशछात्रावास विद्यालय में समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों ने किया श्रमदान

छात्रावास विद्यालय में समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों ने किया श्रमदान

हेमन्त अरोड़ा यूरेशिया
नागल। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित क्षेत्र के गांव जोला डिडौली स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में रविवार को विभाग के कर्मचारीयों एवं विद्यालय कर्मियों ने अभियान चलाकर विद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया। जिला समाज कल्याण अधिकारी अर्चना ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित जनपद के सभी छात्रावास विद्यालयों की एक अभियान चलाकर साफ सफाई कराई जा रही है और विद्यालय के छात्रों से शिक्षा एवं खानपान व्यवस्था संबंधी सभी की जांच पड़ताल की जा रही है ताकि विद्यालय में गरिमा पूर्ण व्यवस्था के अंतर्गत शिक्षण कार्य सुचारू रूप से चलाया जा सके। श्रमदान में विभाग के प्रधान लिपिक पंकज कुमार, प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार, पवन कुमार, खालिद अहमद, दिनेश कुमार, देव कुमार, कार्तिक, रजनीश आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments