Friday, August 14, 2026
Homeदेशअखिलेश यादव व राहुल गांधी को जनता धोखेबाज मानती है : केशव...

अखिलेश यादव व राहुल गांधी को जनता धोखेबाज मानती है : केशव मौर्य

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखे प्रहार किए। उन्हाेंने कहा कि देश की जनता इन दाेनाें नेताओं काे धाेखेबाज मानती है। फतेहपुर जिले में केंद्रीय बजट को लेकर आयोजित एक प्रेसवार्ता में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार के बजट से देश के नौजवानों को लाभ मिलेगा।

भारत और अमेरिका के टैरिफ मामले में उन्होंने कहा कि अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत का टैरिफ लगाया तो भारत झुका नहीं, अमेरिका ने 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत टैरिफ किया तो कांग्रेस के राहुल गांधी को दर्द हो रहा है। कांग्रेस के सरकार में मनरेगा में हुए 14 लाख हजार करोड़ रुपये के घोटाले पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय मनरेगा के तहत यदि दिल्ली से 01 रुपया चलता था तो जिले तक आते आते 30 पैसा बचता था लेकिन अब भाजपा की सरकार में ऐसा नहीं है।

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि अगर कोई अपराध करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी जरूर की जाती है। उन्होंने कहा कि देश हित में काम करने वाले मोदी सरकार को देश की जनता दिल से मानती है। 2047 तक भारत विश्व का नंबर वन राष्ट्र बनकर विकसित भारत कहलाएगा।

वहीं उन्होंने उत्तर प्रदेश के आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में 325 सीट जीत कर फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का दावा किया। जबकि विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष पूरी तरह से हताश व निराश है। 2024 में भी जीत का सपना देख रहे थे लेकिन जनता ने उन्हें हार का मुंह दिखाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments