Tuesday, August 4, 2026
Homeदेशपुलिस कॉन्स्टेबल ने सर्विस पिस्टल से खुद को मारी गोली , मौत

पुलिस कॉन्स्टेबल ने सर्विस पिस्टल से खुद को मारी गोली , मौत

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है, पुलिस ने मौके से सर्विस पिस्टल बरामद की है और मामले की जांच चल रही है।

मृतक दिल्ली पुलिस कांस्टेबल का नाम पीयूष है जो बागपत जनपद के आजमपुर मूलसम गांव का रहने वाला है। पीयूष को उसके पिता की मृत्यु उपरांत वर्ष 2018-19 में अनुकंपा नियुक्ति कोटे से भर्ती कराया गया था। पीयूष का बड़ा भाई विदेश में नौकरी करता है। पीयूष की अभी तक शादी भी नहीं हुई थी। जानकारी के अनुसार पियूष शुक्रवार शाम को गांव गया था। देर शाम को उसने घर पर अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली। पीयूष को गंभीर हालत में बड़ोत के एक प्राइवेट अस्पताल में परिजनों द्वारा भर्ती कराया गया था जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। देर शाम उसकी मौत हो गई । दोघट थाना पुलिस ने घटनास्थल से पीयूष की सर्विस पिस्टल बरामद की है और मामले की जांच चल रही है।

दोघट थाना प्रभारी सूर्यदीप सिंह का कहना है कि पीयूष शराब का आदी हो गया था। परिजन उसको समझाते थे लेकिन वह मान नही रहा था। जानकारी में सामने आया है कि शुक्रवार को भी उसने शराब पी और नशे में खुद को गोली मार ली। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना स्थल से पिस्टल भी बरामद कर लिया गया है जिसको फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments