Thursday, August 6, 2026
Homeदेशमहिला ने लखनऊ में लोकभवन के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

महिला ने लखनऊ में लोकभवन के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार दोपहर को लाेक भवन के बाहर एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने महिला को बचाते हुए पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हजरतगंज थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि मानक नगर के न्यू श्रीनगर की रहने वाली महिला का जमीन का विवाद इकबाल से चल रहा है। आरोप है कि इकबाल ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। इस मामले में जब उन्होंने पुलिस और स्थानीय प्रशासन और तहसील में शिकायत की तो उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं, कार्रवाई न होने के बाद उसका हौसला बढ़ गया और अब इकबाल उन्हें धमका रहा है। कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से वह काफी परेशान है। इसी वजह से शुक्रवार दोपहर को वह लोकभवन के पास आत्मदाह के लिए पहुंची थी। उनके हाथ में ज्वलनशील पदार्थ था, जैसे ही उसने अपने ऊपर उड़ेलकर आग लगाने का प्रयास किया । भवन की सुरक्षा में मुस्तैद पुलिस कर्मियों ने उसे रोक लिया। महिला को हजरतगंज पुलिस के सुपुर्द किया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि महिला से जुड़े मामले में संबंधित थाना पुलिस और उच्चधिकारी को अवगत करा दिया गया है। इसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments