Friday, August 7, 2026
Homeदेशनोएडा के सेक्टर-4 में बिजली मीटर बनाने की फैक्टरी में लगी आग,...

नोएडा के सेक्टर-4 में बिजली मीटर बनाने की फैक्टरी में लगी आग, 30 से ज्यादा लोग घायल व 17 आईसीयू में भर्ती

नोएडा। नोएडा थाना फेस-1 क्षेत्र के सेक्टर-4 में स्थित एक बिजली का मीटर बनाने वाली फैक्टरी में गुरुवार सुबह आग लग गई।दमकल विभाग की 20 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग के चलते भगदड़ मच गई, जिसमें 30 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। धुएं की चपेट में आने से कुछ लोग मूर्छित हो गए, जिन्हें आईसीयू में रखा गया है।

सेक्टर-4 में स्थित एक बिजली का मीटर बनाने वाली फैक्टरी में करीब ढाई सौ लोग काम कर रहे थे। आज सुबह 5.30 बजे फैक्टरी में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चाराे ओर धुआं भर गया, जिससे कर्मचारियाें में भगदड़ मच गई। भगदड़ और धुआं की चपेट में आने से 30 से अधिक लाेग घायल हाे गए।

अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि बिजली का मीटर बनाने वाली फैक्टरी में अज्ञात कारण से आग लग गई। उस समय करीब ढाई सौ लोग काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है।

उन्होंने बताया कि आग लगने की वजह से कंपनी में काम करने वाले लोगों में भगदड़ मच गई। इस घटना में रंजीत, पंकज, दिलीप यादव, राजेश कुमार, सागर कुमार झा, दीपू, जीतू, नीरज, प्रदीप, दिलीप, प्रवीण, आलोक, सुखबीर, उमेश ,अजीत, शिवनंदन, अमरजीत, रंजीत, मोहम्मद आलम, मुन्ना कुमार और पलाश सरकार सहित 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इनमें 17 लोगों को आईसीयू में रखा गया है। आईसीयू में भर्ती ज्यादातर लोग धुएं में फंसने की वजह से मूर्छित हो गए थे। उन्हें रेसक्यू करके बाहर निकला गया। उन्हाेंने बताया कि नोएडा के जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में अभी तक किसी की मौत की सूचना नहीं है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में है।

उन्होंने बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र में स्थित एक अन्य कंपनी में भी आज सुबह अज्ञात कारण से आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जन हानि नहीं हुई है। आग पर काबू पा लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments