Tuesday, August 4, 2026
Homeदेशनोएडा प्राधिकरण के छह सफाई कर्मचारी नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नोएडा प्राधिकरण के छह सफाई कर्मचारी नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नोएडा, 13 मार्च । सफाई कर्मचारियों को भड़काकर धरना प्रदर्शन करवाने के आरोप में नोएडा विकास प्राधिकरण के एक अधिकारी ने आधा दर्जन सफाई कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि गुरुवार की रात को नोएडा विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता हरेंद्र सिंह मलिक ने थाने में सफाई कर्मचारियों के नेता सतबीर मकवाना, साधु मकवाना, सुनील टोंक, बबलू पार्चा, रवि पार्चा और राधे पार्चा को नामित करते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। अवर अभियंता ने आरोप लगाया है कि यह लोग नोएडा विकास प्राधिकरण के अंतर्गत सफाई का काम करने वाले सफाई कर्मियों को भड़का रहे हैं। यह लोग आएदिन सफाई कर्मचारियों को धरना प्रदर्शन के नाम पर अपने साथ जोड़ लेते हैं, और सफाई कार्य को प्रभावित करते हैं। यह लोग सरकारी कार्य में बाधा डाल रहे हैं। उनके इस कृत्य से नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए काफी परेशानियां पैदा हो रही है। सभी जगह गंदगी फैली हुई है, और बीमारी का खतरा बना हुआ है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि ये लोग आएदिन नोएडा विकास प्राधिकरण के दफ्तर पर आकर हड़ताल करते हैं तथा प्राधिकरण के अधिकारियों से अभद्र व्यवहार करते हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments